September 28, 2026 3:31 am

Circket: भारत की पाकिस्तान से टक्कर, विजयी आगाज पर नजर….

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

Circket: भारत की पाकिस्तान से टक्कर, विजयी आगाज पर नजर.…

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को महिला टी20 विश्व कप 2023 में महामुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में यह पहला मैच है।

आज आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होगा। ग्रुप बी की दोनों टीमों का हाई वोल्टेज मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे से शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान की नजर टूर्नमेंट में अभियान का विजीय आगाज करने पर होगी। भारत की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है जबकि पाकिस्तान की अगुवाई बिस्माह मारूफ कर रही हैं। बता दें कि भारत और पाकिस्तान की अब तक महिला टी20 विश्व कप में कुल 6 मर्तबा भिड़ंत हुई है। भारत ने इस दौरान 6 और पाकिस्तान ने 2 बार जीत हासिल की है।

Recent Posts