

बड़ी खबर: विधानसभा में पहली बार बजट भाषण के दौरान सदन की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित….
विधानसभा में जोरदार हंगामा, पहली बार बजट भाषण के दौरान सदन की कार्यवाही स्थगित; विपक्ष का आरोप- पुराना बजट पढ़ा
जयपुर, @Marusangram। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में बजट भाषणा पढ़ने के कुछ देर बाद ही सदन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित किया गया है। अब फिर से 11:42 पर सदन की कार्रवाई शुरू होगी। पहली बार बजट भाषण के दौरान सदन की कार्यवाही स्थगित हुई है।
गहलोत सरकार अपने कार्यकाल का 5 वां बजट पेश कर रही:
आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा में गहलोत सरकार अपने कार्यकाल का 5 वां बजट पेश कर रही है। यह बजट वर्तमान गहलोत सरकार के कार्यकाल का आखिरी बजट होगा, इसलिए मुख्यमंत्री गहलोत इसको यादगार बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बजट को सुनाने के पूरे राजस्थान में लाइव प्रसारण की व्यस्था की है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष सरकार को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहा है।
Author: Sarjit Singh







